Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल, हमलावर अपने...

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल, हमलावर अपने साथियों को छुड़ाने में रहे कामयाब

रानीपुर थाने के शिवालिक नगर में बुधवार रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं बदमाश पुलिस के कब्जे से अपने साथियों को छुड़ाने में कामयाब रहे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि चेतक सवार पुलिसकर्मी प्रितपाल और विजयपाल गश्त पर थे। जे क्लस्टर में उन्होंने एक कार के पास दो संदिग्ध युवकों को खड़ा देखा तो सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिसकर्मी इससे पहले उन्हें कोतवाली ले जा पाते तभी पास में ही मौजूद उनके दो साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। प्रितपाल की आंख पर गंभीर चोट आई जबकि दूसरे पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। पुलिसकर्मियों के घायल होने पर चारों आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन आला अफसर मौके पर पहुंच गए । आंख पर गंभीर चोट लगने की वजह से पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। इधर बदमाशों की तलाश में चेकिंग की गई, तो वह ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी दिखाई दिए लेकिन दारोगा नवीन पुरोहित ने जब उन्हें पकड़ना गए तो बदमाशों ने उन पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments