Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबारातियो से भरा टैंपू ट्रैवेलर पेड़ से टरकरा 17 घायल एक की...

बारातियो से भरा टैंपू ट्रैवेलर पेड़ से टरकरा 17 घायल एक की मौत

हल्द्वानी। हैड़ाखान मार्ग पर मंगलवार की शाम बारातियों को लेकर लौट रहे टैंपो ट्रैवलर बाइक और स्कूटी को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गया। ट्रैवलर में सवार 14 बारातियों सहित 17 लोग घायल हो गए। स्कूटी सवार आरपीएफ की महिला आरक्षी की मौत हो गई। चालक का कहना था कि ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया था।
गौलापार दौली खत्ता गांव निवासी शिव सिंह बिष्ट की बारात स्यूड़ा गई थी। मंगलवार की शाम बरात टेंपो ट्रैवलर (यूके04पीए0821) से लौट रही थी। काठगोदाम बैरियर से करीब तीन किमी पहले हैड़ाखान मार्ग पर ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया। ट्रैवलर स्कूटी और बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर रुक गया। ट्रैवलर में सवार 14 बाराती घायल हो गए। वहीं स्कूटी सवार आरपीएफ की महिला आरक्षी रेणु (30) की मौत हो गई और उसका साथी कमलेश घायल हो गया। बाइक सवार आरपीएफ आरक्षी दिनेश मीणा और सविता घायल हो गए। तीनों आरक्षियों को नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी प्रकार घायलों को एंबुलेंस से निजी और सरकारी अस्पतालों में भेजा। टेंपो ट्रेवलर के घायलों में चमोली ओखलकांडा निवासी दीवान सिंह, गौलापार निवासी दीपा चिलवाल, दौलीखत्ता निवासी हर्षित गोस्वामी, खुशाल सिंह, शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर निवासी निर्मला बिष्ट, शंकर सिंह बिष्ट, टीकम सिंह बिष्ट, हर्षित बिष्ट, शांतिपुरी ऊधमसिंह नगर निवासी तारा बिष्ट, विमला बिष्ट, गौलापार निवासी दीपा बिष्ट, लालकुआं निवासी मनीषा फर्त्याल, शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर निवासी हिमांशु बिष्ट, गोविंदनगर शक्तिफार्म निवासी नेहा बिष्ट, दऊवा निवासी सोबन सिंह शामिल हैं। गौलापार नकायल निवासी श्याम सिंह बिष्ट और उनकी मां बसंती देवी दोनों घायल हैं। घायलों में पांच लोगों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।
बरेली आरपीएफ से चार आरक्षी काठगोदाम आए थे
हल्द्वानी। बरेली के इज्जतनगर मंडल में तैनात आरपीएफ के चार आरक्षी अपने विभाग के कर्मचारी के विदाई समारोह में शामिल होने के लिए काठगोदाम आए थे। कार्यक्रम में कुछ देर होने के कारण चारों आरक्षी बाइक और स्कूटी में सवार होकर हैड़ाखान मार्ग की तरफ चले गए। बाइक पर आरक्षी दिनेश मीणा और सविता और स्कूटी पर आरक्षी कमलेश और रेणु सवार थे। आरपीएफ के आरक्षियों ने बचने का प्रयास किया फिर भी वे टेंपो ट्रैवलर के सामने आ गए। तीन घायल हो गए लेकिन रेणु की जान चली गई। घायलों को नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दिनेश मीणा की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपने अधीनस्थों का हाल जानने के लिए बरेली से आरपीएफ कमांडेंट भी अस्पताल पहुंच गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments