Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटायरों की कमी से पहाड़ को बस सेवा लड़खड़ाई

टायरों की कमी से पहाड़ को बस सेवा लड़खड़ाई

हल्द्वानी। टायरों की कमी से परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है। हल्द्वानी डिपो से बसों का संचालन निरस्त करना पड़ रहा है। सबसे अधिक असर पहाड़ की सेवाओं पर पड़ रहा है।मंगलवार को टायरों की कमी की वजह से हल्द्वानी डिपो को 12 बसों का संचालन निरस्त करना पड़ा। इनमें अधिकतर पहाड़ को जाने वाली बसें थीं। परिवहन निगम को गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, जौरासी, जंगलिया गांव आदि स्थलों के लिए बसों का संचालन बंद करना पड़ा। नैनीताल के लिए भी बसों के फेरे कम किए गए।
टनकपुर के लिए भी बस सेवा रोक दी गई। दिल्ली रूट पर भी बसों के फेरे कम किए गए। परिवहन निगम टायरों की किल्लत से जूझ रहा है। इस वजह से बसों को डिपो में ही खड़ा करना पड़ रहा है। पिछले तीन महीनों से यह समस्या बनी हुई है। हाल के दिनों में समस्या अधिक बढ़ गई है। बसों का संचालन प्रभावित होने से हल्द्वानी डिपो को प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। बसों का संचालन बंद होने से 700 से अधिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें केमू या निजी टैक्सियों से यात्रा करनी पड़ रही है।
सप्ताहांत तक टायर आने की उम्मीद
हल्द्वानी। परिवहन निगम ने 600 नए टायरों के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। एक महीना बीतने के बाद भी टायर उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इधर, हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टायरों की कमी की वजह से बसों का संचालन रद्द करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि सप्ताहांत तक नए टायर आ जाएंगे। इसके बाद स्थिति सुधर जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments