Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपेशी के लिए जिला न्यायालय पहुंचा आतंकी जग्गा

पेशी के लिए जिला न्यायालय पहुंचा आतंकी जग्गा

रुद्रपुर। दिल्ली सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर सितारगंज जेल लाए गए आतंकी जग्गा को हत्या के एक मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए जिला न्यायालय लाया गया। पेशी के बाद उसे सितारगंज जेल के सुपुर्द कर दिया गया। मार्च 2022 में पेरोल से फरार हुए आतंकी जग्गा को एक साल बाद तीन मार्च को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सितारगंज जेल लाई थी। पांच मार्च को पुलिस ने उसे 48 घंटे की पीसीआर पर लेकर पेरोल से भागने वाले मामले की पूछताछ की। इस दौरान पेरोल से भगाने में उसके दो मददगार साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भगाने में तीन अन्य साथियों को नाम भी सामने आया था। जिनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
शुक्रवार को पीसीआर समय समाप्त होने के बाद पुलिस ने वापस उसे सितारगंज सेंट्रल भेज दिया था। सोमवार को पेरोल से फरार होने के मामले की पेशी में पुलिस उसे जिला न्यायालय ले कर आई,जहां पेशी होने के बाद उसे वापस सितारगंज जेल ले जाया गया। इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि उस पर वर्ष 2018 में एक टैक्सी चालक की हत्या का आरोप लगा था। पिछले लंबे समय से वह उस मामले की पेशी में हाजिर नहीं हुआ। जबकि कई बार न्यायालय की तरफ से वारंट जारी हुआ था। एसपी सिटी का कहना है कि अब वह सितारगंज जेल में है और इस बात से न्यायालय को अवगत कराया जाएगा ताकि वह हत्या के मामले की पेशी में हाजिर हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments