Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल हाईवे पर मटकोटा पावर हाउस के बाहर दर्दनाक हादसा, तारों के...

नैनीताल हाईवे पर मटकोटा पावर हाउस के बाहर दर्दनाक हादसा, तारों के बीच मिला युवक का झुलसा शव

नैनीताल हाईवे पर स्थित मटकोटा पावर हाउस के बाहर झुलसे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मंगलवार रात करीब 10 बजे मटकोटा पावर हाउस में फल्ट हुआ। पुलिस के मुताबिक, पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा तो तारों के बीच में एक युवक का शव झुलसा हुआ था। कर्मचारियों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सिडकुल पुलिस का कहना है की शव की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही मामले में कुछ पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments