Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर,दूसरा फरार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर,दूसरा फरार

 ढेर हुआ बदमाश श्रीबालाजी ज्वेलर्स डकैती कांड में था शामिल
हरिद्वार। बीती रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और श्रीबालाजी ज्वेलर्स में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया।जबकि दुसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। मृतक बदमाश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक बदमाश पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है।
 पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती रात पुलिस पूरे जनपद में कई नाके लगाकर संदिग्धों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों ने बहादराबाद पथरी रोह पुल के पास से भागने की कोशिश की है, पुलिस के द्वारा जब उनको रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मारे गए बदमाश की शक्ल श्रीबालाजी ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती डालने वाले एक बदमाश से मिलती जुलती है। उन्होंने कहा कि फरार बदमाश की तलाश जारी है, जिसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments