Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखण्डविद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव

हल्द्वानी/हल्दूचौड़। सुराज सेवा दल ने बुधवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) का घेराव किया। संगठन के अध्यक्ष रमेश जोशी का कहना है कि हल्दूचौड़ और आसपास के गांवों में विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। इलाके में विद्युत पोल लगने के बाद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है। बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं और तार लटक रहे हैं। अगर जल्द ही क्षेत्र में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया और बिजली कटौती को नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र अधिकारी, प्रशांत सनवाल, सचिन जोशी, विक्रम पोखरियाल, कमल सिंह रौतेला, योगेश, कमल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments