Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटपकेश्वर स्थित श्मशान घाट में पौने दो लाख की चोरी

टपकेश्वर स्थित श्मशान घाट में पौने दो लाख की चोरी

टपेश्वर स्थित श्मशान घाट में पौने दो लाख रुपये नगदी चोरी हो गई। इसमें अधिकांश रकम यहां कर्मकांड करने वाले व्यक्ति की थी। कुछ संचालन समिति का चंदा शामिल था। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कैंट क्षेत्र निवासी अनिल मोटे ने बताया कि टपकेश्वर स्थित श्मशान घाट में चोरी की वारदात हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को कोई बॉडी अंतिम संस्कार के लिए नहीं आई। ऐसे में यहां कर्मकांड के लिए रहने वाला व्यक्ति बाहर घूमने चला गया। वह वापस लौटा तो उसके रहने और समिति का हिसाब रखने के लिए बनी कोठरी में चोरी हो गई। बताया कि पीछे के रास्ते चोर घुसा। वहं कोठरी से समिति के 12 हजार रुपये समेत कर्मकांड करने वाले व्यक्ति पौने दो लाख रुपये चुरा ले गए हैं। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज करने के लिए पीड़ितों से लिखित तहरीर देने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments