Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल,...

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर र ताछला के समीप सुबह एक हादसा हो गया। एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया।  जहां प्राथमिक उपचार के  बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया। नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अहतर ने बताया कि दुर्घटना में अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा , रुद्र देवी पत्नी काशी राम, केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा निवासी घायल हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments