Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनामांकन निरस्त होने पर प्रत्याशी व समर्थकों ने काटा हंगामा, दिया धरना

नामांकन निरस्त होने पर प्रत्याशी व समर्थकों ने काटा हंगामा, दिया धरना

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव में नामांकन निरस्त होने पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष जोशी का नामांकन निरस्त होने से उन्होंने व उनके समर्थकों ने विवि प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए धरना दिया। वहीं विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
धरना स्थल पर आशीष समर्थकों ने आरोप लगाया कि उनका नामांकन जानबूझ कर निरस्त किया गया। समर्थकों ने कहा कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा वह चुप नहीं रहेंगे। इधर आशीष जोशी ने अधिष्ठा छात्र कल्याण, चुनाव समिति अध्यक्ष को ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। कहा उन्हें निरस्तीकरण की वजह नहीं बताई गई। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। समर्थकों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कोट
नामांकन निरस्त होने पर चुनाव समिति से इसकी वजह पूछी तो समिति के सदस्यों ने साफ तौर पर कहा लिंगदोह के नियम के नुसार 24 घंटे के बाद ही निरस्तीकरण का स्पष्टीकरण दिया जाएगा। निस्तीकरण की वजह न बताना गलत है। – आशीष जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments