Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार्यवाहीः थपली बाबा मजार जमीदोज

कार्यवाहीः थपली बाबा मजार जमीदोज

नैनीताल: प्रदेश भर में वन क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच बिजरानी रेंज, आमडन्डा बीट के फूलताल ब्लाक स्थित थपली बाबा मजार को सोमवार जमींदोज कर दिया गया। मौके पर मौजूद  पुलिस ने किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत कराया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदरपाल ने बताया की धार्मिक संरचना के धारणाधिकार की पुष्टि न होने के कारण मजार को अवैध मानते हुए पुलिस और प्रशासन के सहयोग से हटा दिया है। पूर्व मे टाइगर रिजर्व द्वारा संबंधित मजार को धारणाधिकार प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया था।

किसी भी प्रकार से स्वामित्व की पुष्टि न होने के कारण धार्मिक संरचना को अवैध चिन्हित करते हुए हटा दिया गया है। चर्चाओं के मुताबिक यहां मजार 120 से डेढ़ सौ साल पुरानी मानी जा रही है। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अब स्थिति काबू में है। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments