Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeधर्म-संस्कृतिअभिनेता संजय मिश्रा ने परिवार समेत की माँ गंगा की पूजा-अर्चना

अभिनेता संजय मिश्रा ने परिवार समेत की माँ गंगा की पूजा-अर्चना

देहरादून: प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा सोमवार को परिवार समेत धर्मनगरी ऋषिकेश पहुंचे I ऋषिकेश पहुंचने पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने वेद मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया।

इस दौरान संजय मिश्रा ने पारिवार संग पूजा-अर्चना कर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद वे मुंबई रवान हो गए। वहीं, संजय मिश्रा को देखकर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गयी, उन्होंने हाथ दिखाकर फैंस अक अभिवादन किया I प्रपन्नाचार्य ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा अपने पारिवारिक कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश पूजा अर्चना कर मुंबई के लिए रवाना हो गए I

उन्होंने बताया कि तीर्थ नगरी में मुझे संतों का आशीर्वाद मिला है, इससे बड़ा सौभाग्य मेरे लिए और कुछ नहीं है I उन्होंने सभी से अपील की कि प्रकृति के संतुलन और गंगा को स्वच्छ बनाकर रखें I गंगा के किनारे पौधारोपण करें I इस कलिकाल में गंगा ही साक्षात प्रमाण है I कहा कि मुझे मां गंगा ने बुलाया और मेरे परिवार को मां गंगा ने आशीर्वाद दिया महंत रवि महाराज ने गोमुख का पवित्र जल और उत्तरीय रुद्राक्ष संजय मिश्रा को पहना कर उन्हें आशीर्वाद दिया.

बता दें कि, संजय मिश्रा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हास्य कलाकार है I साथ ही वह फिल्मों के इलावा टेलीविज़न शो में भी काम कर चुके है I

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments