Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश के अंदर ऑटो, ई-रिक्शा में अतिरिक्त सीटें बंद

ऋषिकेश के अंदर ऑटो, ई-रिक्शा में अतिरिक्त सीटें बंद

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को देखते हुए परिवहन विभाग ने बस, टैक्सी मैक्सी, ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एआरटीओ ने कहा कि कोई भी वाहन अतिरिक्त सीटें लगाकर संचालित नहीं किया जाएगा। अब जिस वाहन में अतिरिक्त सीट पकड़ी जाएगी उसे सीधे सीज कर दिया जाएगा। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों को ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने पिछले 10 दिन में अभियान चलाकर सीट बढ़ाकर ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के चालान काटे हैं। एआरटीओ ने निर्देश दिए कि सवारी वाहनों पर किराया सूची और शिकायत के लिए नंबर चस्पा करना होगा। साथ ही कहा कि निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग भी वर्जित किया जा रहा है।
इतने किए चालान:
ओवरलोडिंग – 44
ओवरचार्जिंग – 10
किराया सूची – 10
बिना डीएल – 74
बिना फिटनेस – 41
बिना परमिट – 45
बिना इंश्योरेंस – 47
बिना टैक्स – 64
बिना ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड – 24
माल वाहन में यात्री ढोना – 07
अल्टरेशन (वाहन में सीट बढ़ाना) – 06
गैर परिवहन का परिवहन यान के रूप में संचालन करना – 16
कोट
विभाग की ओर से 21 से 30 अप्रैल तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 393 वाहनों के चालान और नौ वाहनों को सीज किया है। जो भी वाहन अतिरिक्त सीट लगाकर संचालित होगा उसे सीज कर दिया जाएगा। – मोहित कोठारी, एआरटीओ (प्रवर्तन), ऋषिकेश

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments