Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएचएन स्कूल की बाउंड्री पर बनी दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई

एचएन स्कूल की बाउंड्री पर बनी दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई

हल्द्वानी। एचएन स्कूल जमीन पर कब्जा करने के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर घरेलू गैस के व्यवसायिक इस्तेमाल के मामले भी पकड़े। इसके अलावा एचएन स्कूल के रामपुर रोड की तरफ बनी करीब आधा दर्जन दुकानों के अवैध तरीके से स्कूल के मैदान वाले हिस्से की जमीन कब्जा करने के मामले में भी कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से दुकानों को बढ़ा कर स्कूल की जमीन को कब्जा किया गया है। इसके अलावा इन दुकानों में अवैध तरीके से शराब पिलाने समेत की और शिकायतें भी आयी हैं। दुकान के पिछले दरवाजे को सील करने के बाद इन सभी को नोटिस दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments