Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में रील्स बनाने वालों पर प्रशासन की नजर

केदारनाथ धाम में रील्स बनाने वालों पर प्रशासन की नजर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में समन्वय गोष्ठी में क्यूआरटी टीम को यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने के नाम पर धाम की पवित्रता बिगाड़कर दूसरे तरीके से प्रस्तुत करने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इन दिनों बाबा के रील्स की होड़ लग गई है। लोग भगवान के दरबार में भी वीडियो बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों पर गोपनीय ढंग से छापामारी कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत के निर्देश दिए गए हैं।

केदारनाथ में आयोजित बैठक यात्रा मजिस्ट्रेट एसडीएम विजय नाथ शुक्ला व पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केदारनाथ धाम यात्रा में आ रही चुनौतियों व इनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। मन्दिर परिसर सहित श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध के लिए लोनिवि को क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग की मरम्मत करने, मन्दिर दर्शन में सरलता के लिए मन्दिर परिसर सहित लाइन व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व मधुर व्यवहार करने, खोया पाया केन्द्र को मजबूत बनाए रखने, केदारनाथ धाम सहित मन्दिर परिसर, गलियों में साफ-सफाई बनाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। केदारनाथ धाम की पवित्रता व मर्यादा भंग करने व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ-साथ घोड़ा-खच्चर एवं डण्डी-कण्डी संचालकों की ओर से श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने, धाम में अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों के लिए गोपनीय ढंग से छापामारी कर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की के निर्देश भी दिए।

सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय व तालमेल के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किए जाने की अपेक्षा की गई। ताकि यात्रा का सफलता के साथ संचालन हो सके। बैठक में लोनिवि, नगर पंचायत, मंदिर समिति, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments