Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएम के निर्देश पर वर्षो बाद राजपुर रोड डिवाईडर का काम हो...

डीएम के निर्देश पर वर्षो बाद राजपुर रोड डिवाईडर का काम हो गया शुरू

देहरादून: जनपद के शहरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा कार्य निरंतर गतिमान हैं. उपजिलाधिकारी/ नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा डीएम के निर्देश के क्रम में सड़क सुधारीकरण कार्यों को धरातल पर उतारने हेतु निरंतर फील्ड विजिट की जा रहीं हैं, सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग का कार्य तेजी से गतिमान है ।जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । ओएनजीसी चौक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा न्यू कैंट रोड पर चिन्हित पांच स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। दिलाराम चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग पेंट का कार्य चल रहा है। वर्षो बाद राजपुर रोड डिवाईडर का काम हो गया शुरू, जहां से देर रात हुड़दंगियों के वाहन क्रास ओवर किया करते थे। जिलाधिकारी ने सड़क सुधारीकरण कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments