Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedवनवे सिस्टम लागू कराने सड़क पर उतरी यातायात पुलिस

वनवे सिस्टम लागू कराने सड़क पर उतरी यातायात पुलिस

देवपुरा चौक से पोस्ट ऑफिस तिराहे तक वनवे सिस्टम लागू कराने के लिए शुक्रवार को यातयात पुलिस सड़क पर उतर आई। दोपहर तक वनवे सिस्टम का पालन नहीं कर रहे करीब छह ई रिक्शा-ऑटो रिक्शा के चालान भी काटे गए। यही नहीं कई ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा एवं विक्रम चालकों को चेतावनी देकर भी छोड़ा गया। चेताया कि वनवे सिस्टम में सहयोग न करने पर भविष्य में वाहन को सीज किया जाएगा।
यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर की अगुवाई में यातायात एवं सीपीयू सड़क पर उतर आई। सुबह से ही पुलिस के सक्रिय होने पर वनवे सिस्टम लागू होने की शुरुआत हो गई थी, लेकिन दोपहर के वक्त कुछ ई रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा श्रवणनाथ नगर की गलियों से निकलकर रेलवे स्टेशन मार्ग पर आ गए। जिनका यातायात पुलिस ने नगद चालान कर दिया। यही नहीं कई वाहन चालकों को व्यवस्था में सहयोग करने की हिदायत देकर भी छोड़ा गया।
यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि वनवे सिस्टम को लागू किया जाएगा। देवपुरा चौक से ऑटो रिक्शा, विक्रम एवं ई रिक्शा सीधे जा सकेंगे लेकिन उनकी वापसी पोस्ट ऑफिस तिराहे से रजिस्ट्री तिराहा, बिरला घाट से वायां गुजरावाला भवन या चंडीघाट होते हुए होगी। रोलवे स्टेशन भी इसी मार्गसे होकर जा सकेंगे। प्राइवेट वाहन की आवाजाही सीधे ही रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments