Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeमनोरंजनअल्लू अर्जुन-रश्मिका ने पूरी की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग

अल्लू अर्जुन-रश्मिका ने पूरी की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग

नई दिल्ली: तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘पुष्पा 2’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अर्जुन, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल में मजदूर से चंदन तस्कर बने पुष्पा राज के किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं।

पुष्पा: द राइज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अर्जुन ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पुष्पा का आखिरी दिन, आखिरी शॉट। पुष्पा का पांच साल का सफर पूरा हुआ। क्या सफर रहा।” सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के खचाखच भरे गांधी मैदान में लॉन्च किया गया था। रश्मिका ने सोमवार को सेट पर अपने आखिरी दिन एक गाना शूट किया, जिसमें उन्होंने ‘पुष्पा’ सीरीज के संभावित तीसरे भाग का संकेत दिया।

रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “बीते सात-आठ वर्षों में पांच वर्ष इस सेट पर काम करने की वजह से यह फिल्म जगत में मेरा घर सा बन गया है और अंतत: यह मेरा आखिरी दिन था। बेशक अब भी बहुत काम बाकी है और जाहिर तौर पर तीसरा भाग भी है, लेकिन यह अलग तरह का अहसास था। मन बहुत भारी था ऐसा लगा जैसे यह खत्म हो रहा है।” ‘पुष्पा 2’ का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments