Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डननिहाल पहुँचे लक्ष्य का जोरदार खैरकदम

ननिहाल पहुँचे लक्ष्य का जोरदार खैरकदम

हल्द्वानी। थॉमस कप विजेता टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सोमवार को बच्ची नगर स्थित अपने ननिहाल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लक्ष्य के साथ उनके माता-पिता और भाई चिराग सेन भी थे। मामी पना देवी, हंसा देवी, पार्वती देवी, सरोज देवी, मामा राजेंद्र सिंह क्वीरा, श्याम सुंदर सिंह क्वीरा, भाई नरेंद्र सिंह क्वीरा, नवीन सिंह क्वीरा, संजीव सिंह, मनीष सिंह, दिग्विजय सिंह, यतिन सिंह ने आशीर्वाद देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने कहा कि लक्ष्य ने पूरे विश्व में उत्तराखंड और अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। स्वागत करने वालो में हेमू क्वीरा, कुंदन सिंह, एडवोकेट विशाल जोशी, नवीन जोशी, मनीष क्वीरा, वैभव जोशी, भीम बिष्ट, अभिमन्यु, काजल जोशी, रमेश जोशी, खुशाल क्वीरा, रेखा, भावना क्वीरा, सोनम क्वीरा, कल्पना जोशी मौजूद रहे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में और बेहतर प्रदर्शन करना है लक्ष्य
रामनगर (नैनीताल)। थॉमस कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे लक्ष्य सेन का कहना है कि अब वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स होने हैं। इन दोनों खेलों में वह और बेहतर प्रदर्शन के लिए वह तैयारियों में जुट गए हैं। सोमवार को रामनगर पहुंचे लक्ष्य सेन का कॉर्बेट सिटी बैडमिंटन क्लब और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। लक्ष्य के पिता डीके सेन ने बताया कि आगामी खेलों के लिए लक्ष्य और चिराग मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगे होने वाले खेलों में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लक्ष्य ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और पुराने बैडमिंटन खिलाड़ियों से मिले। इस दौरान गणेश रावत, संजीव माहेश्वरी, सुमित लखोटिया, देवेंद्र भट्ट, मितेश्वर आनंद, सुरेंद्र चौहान, डॉ. विजय अग्रवाल, पवन गुप्ता, विजय सिंह, गुंजन अग्रवाल, हिमांशु केडियाल, बीएस डंगवाल, हरीश चंद्र सती आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments