Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डीके जोशी ने तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डीके जोशी ने तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल एडमिरल डीके जोशी, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. हेमचंद्र पांडेय, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशीष श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्रों, फैकल्टी व अन्य लोग को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने अतिथियों का स्वागत किया।तंबाकू से होने वाली बीमारियों का जोखिम बढ़ा है। अच्छी बात ये है कि भावी पीढ़ी के रूप में आंकड़े उम्मीद जगा रहे हैं। संकल्प लें कि न खुद तंबाकू का सेवन करेंगे और न अपने परिचित को करने देंगे। टीबी एंड चेस्ट के विभागाध्यक्ष डा. अनुराग अग्रवाल ने तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कहा कि तंबाकू जन स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण को भी अत्यधिक नुकसान पहुंचा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आज प्रदेशभर में पांच लाख से अधिक लोग तंबाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ ले रहे हैं।कहा की हर स्कूल कॉलेज का कैंपस तंबाकू मुक्त होगा। वहीं हर ब्लॉक में दो गांव तंबाकू मुक्त होंगे। 2025 तक 15 फीसदी लोग को तंबाकू छुड़वाने का संकल्प है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments