Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडअंकिता हत्याकांड: सीएम धामी से मिले माता-पिता, न्याय दिलाने को सर्वोच्च प्राथमिकता...

अंकिता हत्याकांड: सीएम धामी से मिले माता-पिता, न्याय दिलाने को सर्वोच्च प्राथमिकता का मिला भरोसा

देहरादून।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंकिता के माता-पिता ने मुलाकात की। इस दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री के समक्ष बेटी की हत्या से जुड़ी अपनी पीड़ा, भावनाएं और मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संवेदनशील मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता भावुक हो गए। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ हर स्तर पर खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार द्वारा रखी गई सभी मांगों पर सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटे तक अंकिता के माता-पिता की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उनके माता-पिता लंबे समय से पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान भी उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने सीबीआई जांच की मांग दोहराई। हाल के दिनों में मामले से जुड़े घटनाक्रमों और बने माहौल को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी और पीड़ा भी व्यक्त की।

सूत्रों के मुताबिक, प्रकरण में सामने आए हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए राज्य सरकार भी सीबीआई जांच के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार इस मामले में न्यायालय के निर्णयों और नई जांच को लेकर विधिक राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी। राज्य सरकार का कहना है कि पीड़ित परिवार की भावनाओं के अनुरूप न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments