Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमंत्री सौरभ बहुगुणा ने केयर गिबर जॉब रोल हेतु चयनित 09 युवाओं...

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केयर गिबर जॉब रोल हेतु चयनित 09 युवाओं को सेवायोजन हेतु वितरित किये अनुबन्ध पत्र

देहरादून: कैबिनेट मंत्री, कौशल विकास एवं सेवायोजन, पशुपाल, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं प्रोटोकॉल पशुपालन सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को अपने आवास में “मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के अन्तर्गत द्वितीय बैच के जापान में केयर गिबर जॉब रोल हेतु चयनित 09 युवाओं ने भेंट कर उन्हे जापान में सेवायोजन हेतु अनुबन्ध पत्र वितरित किये।

बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार, उत्तराखण्ड के अलावा विदेशों में भी प्रदेश के प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोडने हेतु कृत संकल्प है। इसी उ‌द्देश्य से 09 नवम्बर 2024 को देहरादून के ब्लाक सहसपुर, शंकरपुर में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ / स्किल हब का शुभारम्भ किया गया है। उक्त योजना के प्रथम चरण में जापान, जर्मनी यू०के० और आयरलैण्ड में नर्सिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को विदेशों में सेवायोजित करने हेतु जापानी, जर्मनी एवं अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होने बताया कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ सहसपुर में केयर गिवर जॉब रोल हेतु प्रथम बैच के जापानी भाषा में 33 युवाओं को विदेश रोजगार प्रकोष्ठ /स्किल हब सहसपुर में जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया गया था जिसमें से 23 युवाओं द्वारा जापानी भाषा (N4) दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही जापान में प्लेसमेंट भी प्राप्त कर लिया गया है। श्री बहुगुणा ने बताया कि पूरे देश से निःशुल्क प्रशिक्षण (बीपीएल धारक) हेतु 13 अभ्यर्थियों का चयन जापान में केयर गिबर हेतु किया जाना था, जिसमें 01 अभ्यर्थी कु० मंजू जो जनपद चमोली के गैरसैण की है जापानी भाषा (N4) दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त उसका चयन जापान के सकूरा होम में हो गया है। LEARNET Skills For Life के साथ हुये अनुबन्ध में LEARNET द्वारा 26 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें प्रथम चरण में 09 अभ्यथियों द्वारा जापानी भाषा (N4) दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही जापान में 1 लाख से 1.50 मासिक वेतन पर सेवायोजित होने हेतु अनुबन्ध प्राप्त कर लिये हैं। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा जापान के अलावा जर्मनी में नर्सिंग के क्षेत्र में 15 अभ्यर्थियों को महिला आई०टी०आई० में जर्मनी भाषा B2, यू०के० में रजिस्टर्ड नर्स/असिस्टेंट नर्स के रूप में कार्य करने हेतु 09 अभ्यथियों को अंग्रेजी भाषा का ऑनलाइन प्रशिक्षण के साथ ही 26 युवाओं को N.S.D.C. International द्वारा सहसपुर में जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

बहुगुणा ने बताया कि वर्ममान में सरकार नर्सिंग के अलावा Hospitality (आतिथ्य), Automotive (ऑटोमोटिव), आई०टी०, सिक्योरिटी गार्ड, के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आइ०टी०आई० पास प्रशिक्षणार्थियों हेतु विदेशों में सेवायोजित करने हेतु प्रयासरत् है। मा० मंत्री जी ने सभी युवाओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सहायक निदेशक, सेवायोजन श्रीमती ममता चौहान नेगी, नोडल अधिकारी, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, श्रीमती विनीता बडोनी, प्रशासनिक अधिकार, सेवायोजन अजय खण्डूडी, यंग प्रोफेसनल निखिल जैन, लर्निंट स्किल फोर लाइफ के रिजनल हेड उत्तराखण्ड, रमेश पेटवाल एवं उमाशंकर उनियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments