Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलूट की रकम में ज्यादा हिस्सा मांगने पर गोली मारकर हत्या, नाबालिग...

लूट की रकम में ज्यादा हिस्सा मांगने पर गोली मारकर हत्या, नाबालिग समेत पांच आरोपी पकड़े

लूट के 20 हजार रुपये बांटने को लेकर हुए झगड़े में बदमाशों ने अपने ही साथी की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी एक ढाबा मालिक को लूटकर फरार हो गए थे। आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूट के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीता मेरी जैकर ने बताया कि 10 व 11 अप्रैल की रात करीब 11.30 बजे दक्षिणपुरी में चार से पांच बदमाशों द्वारा 20 हजार रुपये लूटने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक ढाबा मालिक ने बताया कि वह घर जा रहा था, तभी चार से पांच बदमाश आए और चाकू दिखाकर उसका गल्ला लूट लिया। गल्ले में 20 हजार रुपये थे।
तड़के करीब 3.55 बजे आंबेडकर नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय कैंप से एक युवक को एम्स में भर्ती कराया गया, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में गोली मारी गई थी। दोनों मामलों को जांच के लिए आंबेडकर नगर थानाध्यक्ष किशन कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर संतोष रावत, इंस्पेक्टर बीएस गुलिया और एसआई अवधेश दीक्षित की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार-पांच बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे थे। जांच के बाद इंस्पेक्टर संतोष रावत को सूचना मिली थी कि ढाबा मालिक को लूटपाट करने वाले बदमाश जहांपनाह सिटी फोरेस्ट में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर रोहित उर्फ नन्हे, हिमांशु उर्फ चापड़, रोहित उर्फ चूहा, रोहन और एक नाबालिग को पकड़ लिया। इनके कब्जे से ढाबा मालिक से लूटे 15,100 रुपये, चाकू, पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए।
संजय कैंप में आपस में झगड़ा हो गया था झगड़ा
आरोपियों ने ढाबा मालिक से 20 हजार रुपये लूटने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि लूट की रकम बांटने को लेकर उनका संजय कैंप में आपस में झगड़ा हो गया था। हिमांशु उर्फ खटमल ज्यादा हिस्सा मांग रहा था। इस पर रोहन ने हिमांशु के सीने में गोली मार दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए हिमांशु को अस्पताल ले गए। रोहन को लूट व हत्या के दो मामलों में गिरफ्तार किया है। रोहित उर्फ नन्हें (25) के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। रोहन, हिमांशु उर्फ चापड़ और रोहित उर्फ चूहा के खिलाफ पहले से एक-एक मामला दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments