Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअप्रैल की शुरुआत में ही सताने लगीं गर्म हवाएं

अप्रैल की शुरुआत में ही सताने लगीं गर्म हवाएं

मार्च माह से ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया था। अब अप्रैल की शुरुआत होने के साथ गर्म हवाएं सता रही हैं। रविवार को हल्द्वानी क्षेत्र में दिन का पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 11 सालों में ये पहला मौका है जब अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में ही दिन का तापमान इतना अधिक पहुंच गया है। सामान्यत: 15 अप्रैल के बाद तापमान इतना अधिक पहुंचता है।
मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 21 अप्रैल 2015 को 37.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। बीते 10 सालों में 30 अप्रैल 2019 के दिन सबसे ज्यादा तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सामान्यत: 15 अप्रैल के बाद ही तापमान इतना अधिक पहुंचता है। गर्म हवाएं भी इसी अवधि में चलती हैं। लेकिन इस साल 12 दिन पहले ही पारा 37 डिग्री पहुंच गया है और गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। डॉ. सिंह ने बताया आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई सम्भावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में तापमान इसी तरह बढ़ सकता है और लू भी समय से पहले ही चलना शुरू हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments