Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष बोलीं, पूरा विश्वास है, हम गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे

विधानसभा अध्यक्ष बोलीं, पूरा विश्वास है, हम गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग जनता की है। सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की शुरूआत कर दी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि हम धीरे-धीरे गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे। जिले के भ्रमण पर आईं विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संसदीय कार्य मंत्री की ओर से पहले ही कहा गया है कि इस बार बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। विधानसभा सचिवालय इसके लिए तैयार है। हम सुचारु रूप से इस सत्र को चलाएंगे। विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अत: इस मामले में कुछ भी नहीं कहेंगीं। सभी को कोटिया कमेटी की रिपोर्ट का गहराई से आकलन करना चाहिए। निकाले गए कर्मियों व इससे पूर्व नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति पर फर्क सभी को नजर आ जाएगा। इससे पूर्व सर्किट हाउस में पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ समय रुकने के बाद वह कौसानी के लिए रवाना हुईं।
डीएम, एसएसपी से की चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में डीएम वंदना सिंह व एसएसपी प्रदीप कुमार से वार्ता की। उन्होंने डीएम से जिले के विकास को लेकर चर्चा की। कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए सभी को गंभीरता दिखानी होगी। उन्होंने एसएसपी से जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कहा। संवाद
कौसानी में किया गया स्वागत
विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बुधवार की शाम को कौसानी पहुंचीं। राज्य अतिथि गृह में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र गोस्वामी, जिला महामंत्री घनश्याम जोेशी, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह राणा, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, मंडल उपाध्यक्ष लखवेंद्र सिंह थायत, महेश ठाकुर, कमलेश पांडे आदि ने उनका स्वागत किया। बृहस्पतिवार सुबह वह कौसानी के चाय बागान का भ्रमण करने के साथ ही बैजनाथ धाम के दर्शन करेंगी। विस अध्यक्ष बृहस्पतिवार को रानीखेत रवाना होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments