Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिकाय चुनाव की तारीखों को लेकर अटकले तेज

निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर अटकले तेज

देहरादूनः उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव दिसंबर के महीने में हो सकते हैं। जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इसके साथ ही इसी हफ्ते ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को भी राजभवन से मंजूरी मिल सकती है।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव दिसंबर तक होने संभावित है। सूत्रों की मानें तो निर्वाचन आयोग 15 दिसंबर तक निकाय चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। जिसके बाद नगर निकायों में चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। हालांकि निकाय चुनाव के लिए अभी कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं।

ओबीसी आरक्षण की नियमावली को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। अभी ओबीसी आरक्षण के अध्यादेश को शासन ने राजभवन भेजा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद इसे मुख्यमंत्री अनुमोदन देंगे। इस नियमावली के आने के बाद आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया जिलाधिकारियों के स्तर से ही होगी। निर्वाचन आयोग आरक्षण लागू होने के बाद अधिसूचना जारी करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments