Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को...

सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को कराएगा प्रदेशभर में परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती परीक्षा प्रदेशभर में सात मई को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक लेखाकार परीक्षा के एडमिट कार्ड दोबारा जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर लें। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लए अभ्यर्थियों को अपनी ई-मेल आईडी, पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि या नाम, पिता का नाम व जन्म तिथि को वेबसाइट पर फीड करना होगा।
आरआई टेक्निकल की उत्तर कुंजी जारी
राज्य लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल को संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) परीक्षा का आयोजन किया था। इसके तहत सामान्य अध्ययन, तकनीकी ज्ञान और सामान्य बुद्धि परीक्षण प्रश्न पत्र के चारों सेट की उत्तर कुंजी आयोग ने जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर इसका मिलान कर सकते हैं। अगर इस पर कोई आपत्ति होगी तो 27 अप्रैल से तीन मई के बीच ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।
सहायक लेखाकार में दो पद घटे
सहायक लेखकार भर्ती में दो पद कम हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अपने प्रस्ताव में जिन दो पदों को इस भर्ती में शामिल कराया था, उन्हें अब वापस ले लिया है। बाकी पद यथावत रहेंगे।
यूकेएसएसएससी: कर्मशाला अनुदेशक के लिए भरें अपनी वरीयता
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती के तहत अभिलेख सत्यापन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता भरने का मौका दिया है। आयोग की वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें। आयोग ने यह मौका 27 अप्रैल से दो मई तक के लिए दिया है। इसी दौरान अभिलेख सत्यापन होगा। सत्यापन से पहले वरीयता भरना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments