Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डक्रिसमस पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुई, केक काटा गया

क्रिसमस पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुई, केक काटा गया

नैनीताल। नगर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा और भक्तिगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। पादरियों ने लोगों को प्रभु यीशु के संदेश सुनाए और केक भी काटा। मल्लीताल स्थित मैथोडिस्ट, तल्लीताल कैथलिक चर्च, राजभवन के पास सेंट फ्रांसिस होम, सेंटजोंस, सेंट निकोलस आदि गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। तल्लीताल स्थित कैथोलिक चर्च में फादर नवीन डिसूजा ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की तो मल्लीताल स्थित मेथोडिस्ट चर्च में फादर अजय हेरिशन ने यीशु से दुनिया की खुशहाली की कामना की। कैथोलिक चर्च के फादर नवीन डिसूजा ने बताया कि उन्होंने प्रभु यीशु से यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के विराम के लिए प्रार्थना की। देवीधूरा के पास मौना बाना ग्राम में भी अंग्रेजी शासनकाल में बने बाना चर्च में गांव के 18 परिवारों ने चर्च पहुंच कर प्रार्थना की। ज्योलीकोट से पादरी मौना-बाना गांव पैदल पहुंच कर प्रार्थना सभा करवाई।
होटलों में भी हुए आयोजन
नगर के प्रसिद्ध होटल मनु महारानी, शेरवानी हिल टॉप इन, विक्रम विंटेज व नैनी रिट्रीट में क्रिसमस पर कार्यक्रम हुए और केक काटा गया। इस दौरान पर्यटकों को उपहार दिए गए। वहीं ऑल सेंट्स कॉलेज, शेरवुड कॉलेज, सेंट मैरी कॉलेज, बिशप शा व सेंट जोसफ, सेंट जोंस विद्यालय के गिरजाघरों में भी क्रिसमस पर प्रार्थना सभा हुई। केक काटकर खुशियों का इजहार किया गया। सेंट जोंस में हुए कार्यक्रमों को प्रतिभागियों को उपहार भी बांटे गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments