Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमतगणना स्थल पर उन्हीं को एंट्री, जो होंगे वैक्सीनेटेड, 48 घंटे की...

मतगणना स्थल पर उन्हीं को एंट्री, जो होंगे वैक्सीनेटेड, 48 घंटे की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट भी विकल्प

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को मतगणना के लिए मौके पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई होंगी या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग के इन निर्देशों को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए भेजा है।
काउंटिंग 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके तहत पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगती थीं, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगेंगी।
हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी का कोविड का प्रभाव कम होने के चलते सात के बजाए 14 टेबल का प्रस्ताव आया था, जिसे चुनाव आयोग ने हरी झंडी दे दी है। बाकी जिलों में सात टेबल ही लगेंगी। चुनाव आयोग ने यह भी प्रावधान किया है कि पोलिंग एजेंट से लेकर बाकी सभी मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण होना जरूरी होगा या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व तक की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments