Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिसौना व्यापार मंडल के चुनाव में महामंत्री, कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने

सिसौना व्यापार मंडल के चुनाव में महामंत्री, कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने

सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसौना चुनाव में जोगा सिंह को महामंत्री और शोभित सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इन दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र भरा गया था। इसलिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी मूल चंद्र अग्रवाल ने बुधवार को इनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष पद पर मोहन जोशी, मोहन सनवाल, मलकीत सिंह ने नामांकन पत्र भरे। अब अध्यक्ष पद के लिए 24 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव पर्यवेक्षक राजीव गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, राजू राणा, बुद्धिबल्लभ जोशी, सुनील आर्या, गणेश तिवारी, शुभम गोयल आदि थे।
चार पदों के लिए एक-एक नामांकन
खटीमा। पिटीशन राइटर स्टांप वेंडर एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चार पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। एसोसिएशन के पर्यवेक्षक शिवशंकर भाटिया, मुख्य चुनाव अधिकारी अजीम रजा, सहायक चुनाव अधिकारी प्रभुदयाल की देखरेख में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आरिफ अंसारी, उपाध्यक्ष अजीम अंसारी, सचिव कमल सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मो. दानिश सिद्दीकी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक भाटिया ने बताया कि 17 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 19 को नाम वापसी, 26 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है लेकिन एकल नामांकन के कारण चारों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments