Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्‍तर प्रदेशAyodhya News: राम मंदिर क्षेत्र में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध, ऑनलाइन फूड...

Ayodhya News: राम मंदिर क्षेत्र में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध, ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर भी सख्ती

अयोध्या में राम मंदिर और उसके आसपास के पवित्र क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने नॉनवेज खाद्य पदार्थों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अब राम मंदिर परिसर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की परिधि के भीतर नॉनवेज भोजन की बिक्री, परोसने और डिलीवरी की अनुमति नहीं होगी। यह रोक होटल, ढाबे, दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर भी समान रूप से लागू होगी।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में होटल संचालकों, दुकानदारों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नॉनवेज खाद्य पदार्थों की आपूर्ति न करें। सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को इस आदेश से अवगत करा दिया गया है।

सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में नॉनवेज बिक्री पर पहले से ही रोक थी, लेकिन कुछ होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि पर्यटकों को ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज भोजन मंगवाकर परोसा जा रहा है।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब ऑनलाइन नॉनवेज फूड डिलीवरी पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। संबंधित सभी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के अनुपालन के लिए नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि राम मंदिर क्षेत्र की धार्मिक पवित्रता और सांस्कृतिक गरिमा बनी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments