Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान योजना से तीन अस्पतालों को किया बाहर, पात्र लाभार्थियों को सेवा...

आयुष्मान योजना से तीन अस्पतालों को किया बाहर, पात्र लाभार्थियों को सेवा न देने पर की कार्रवाई

आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सेवा न देने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने तीन अस्पतालों का अनुबंध एक नवंबर से समाप्त करते हुए सूचीबद्धता खत्म कर दी है। एक दिसंबर से लॉगिन आईडी भी बंद कर दी जाएगी। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक हॉस्पिटल मैनेजमेंट डॉ. आरपी खंडूड़ी ने ओजीएमसी अस्पताल लाडपुर, रायपुर देहरादून, अमृतसर आई क्लिनिक ईसी रोड देहरादून और जीडी आई हॉस्पिटल बाजपुर ऊधमसिंह नगर को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि यह अस्पताल योजना के अनुबंध के अनुरूप अपेक्षित सक्रिय नहीं हैं। पात्र लाभार्थियों को इन अस्पतालों में इलाज की सुविधा ही नहीं दी जा रही है। लिहाजा, एक नवंबर से इन तीनों अस्पतालों का अनुबंध समाप्त करते हुए सूचीबद्ध खत्म कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments