Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्‍तर प्रदेशबदायूं कोर्ट ने राहुल गांधी और उदित राज को जारी किया नोटिस,...

बदायूं कोर्ट ने राहुल गांधी और उदित राज को जारी किया नोटिस, मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित अपर जिला एवं विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट प्रथम पूनम सिंघल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज को नोटिस जारी किया है। अदालत ने दोनों नेताओं को 29 जनवरी को अपने पक्ष में या तो स्वयं उपस्थित होने या अपने अधिवक्ता के माध्यम से पेश होने का निर्देश दिया है।

यह नोटिस बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2025 को डॉ. उदित राज ने मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिसमें कथित रूप से उनकी हत्या तक की बात की गई थी।

इस विवादित टिप्पणी के बाद अधिवक्ता जय सिंह सागर ने 17 फरवरी 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया, लेकिन उस समय कोर्ट ने इसे दिल्ली का मामला बताते हुए खारिज कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता ने 25 अगस्त 2025 को जिला जज की अदालत में फौजदारी निगरानी याचिका दायर की। याचिका को बाद में अपर जिला एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट भेजा गया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (पुत्र स्व. राजीव गांधी, निवासी 10 जनपद, दिल्ली) और डॉ. उदित राज (पुत्र स्व. कल्लन, 192 नार्थ एवेन्यू, निकट आरएमएल अस्पताल) को नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि दोनों नेता 29 जनवरी को अपना पक्ष रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से या अपने कानूनी प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित हों।

अदालत ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई संबंधित प्रावधानों के तहत की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments