Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरेलवे टिकट की अवैध बुकिंग में गिरफ्तार आरोपी को मिली जमानत

रेलवे टिकट की अवैध बुकिंग में गिरफ्तार आरोपी को मिली जमानत

देहरादून। रेलवे के टिकट अवैध रूप से बुक करने के आरोपी को आरपीएफ ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जमानत दे दी है। प्रभारी निरीक्षक जय सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को मियांवाला पीली कोठी के पास सागर चौहान को रेल टिकटों के अवैध कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई है। प्रभारी निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी व्यक्तिगत यूजर आईडी से टिकट बुक करने का धंधा कर रहा था, जो कि अवैध है। बताया कि ऐसा कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments