Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाजपुर मंडल अध्यक्ष पर हुई रायशुमारी

बाजपुर मंडल अध्यक्ष पर हुई रायशुमारी

जसपुर/बाजपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने भरतपुर मेघावाला मंडल, महुआडाबरा मंडल, जसपुर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक कर तीनों मंडलों के अध्यक्ष बनाए जाने के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक कर रायशुमारी की। अफजलगढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष के लिए तरुण गहलोत, सुधीर विश्नोई, विनोद प्रजापति, धर्मेंद्र जोशी, कुलदीप बंसल और राजकुमार चौहान ने दावेदारी पेश की। ग्रामीण भरतपुर मेघावाला मंडल अध्यक्ष के लिए राजकुमार गुंबर, सचिन बाठला, बिरमल सिंह, निर्मला साहनी व हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने दावेदारी पेश की। ग्रामीण मंडल महुआडाबरा के अध्यक्ष के लिए विनीत चौहान, गौतम गिरी, वीरेंद्र सैनी, सुषमा सैनी, भगवान दास गौतम, सोनिका चौहान ने दावेदारी पेश की। वहां सुधीर विश्नोई, तरुण गहलोत, विनोद प्रजापति, राजकुमार गुंबर, वीरेंद्र सैनी, सोनिका चौहान, चेतन अग्रवाल आदि थे। भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया 15 जनवरी तक नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी।
इधर बाजपुर भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष, पर्यवेक्षक कैलाश पंत, जिला प्रभारी सुरेश भट्ट ने बाजपुर मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की। सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित भाजपा की बैठक में बाजपुर मंडल के लिए प्रधान महेश राठौर, विमल शर्मा, विट्टू चौहान और ललित गर्ग के नाम सामने आए। मंडल अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई। वहां जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, जिलाउपाध्यक्ष कमल किशोर भटट, गुरबक्श सिंह, जिला मंत्री विकास गुप्ता, गुलाम मुस्तफा, मेजर सिंह, खीम सिंह दिनू आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments