Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयुवा हो जाएं तैयार, आज लोक सेवा आयोग निकालेगा समूह-ग की एक...

युवा हो जाएं तैयार, आज लोक सेवा आयोग निकालेगा समूह-ग की एक और भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग शुक्रवार को समूह-ग की एक और भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगा। कैलेंडर के हिसाब से आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। यह भर्ती सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के लिए होगी। प्रदेश में सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 891 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती करानी थी। पेपर लीक विवादों के बाद यह भर्ती चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग के पास आ गई थी। राज्य लोक सेवा आयोग ने भर्तियों का जो कैलेंडर जारी किया था, उस हिसाब से शुक्रवार को यह भर्ती निकाली जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा अगले साल 12 फरवरी को कराई जाएगी। इससे पहले आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर चुका है। आयोग पटवारी-लेखपाल भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की विज्ञप्ति भी जारी कर चुका है। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गतिमान है।
अगली भर्ती बंदी रक्षकों की
राज्य लोक सेवा आयोग इसके बाद अगली भर्ती नवंबर के दूसरे सप्ताह में बंदी रक्षकों के लिए निकालेगा। कारागार विभाग में बंदी रक्षक पुरुष व महिला के 213 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा होगी। हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments