Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तराखण्डअमृत महोत्सव में गोते लगा रहा पहाड़, चारों धामों में भारत माता...

अमृत महोत्सव में गोते लगा रहा पहाड़, चारों धामों में भारत माता की जय-जय कार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न संगठनों में उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश में विभिन्न संगठनों से लेकर राजेनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे हर घर तिरंगे को लेकर लोगों प्रेरित कर रहे हैं। अमृत महोत्सव में पहाड़ और मैदान गोते लगा रहा है। शनिवार को चारों धामों में भारत माता के जयकारों से गूंज उठे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टीआरसी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ बच्चे भी शामिल हुए। वहीं उत्तरकाशी में आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा रैली निकाली।कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व सैनिक, शिक्षकों, डाक्टर, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्कॉट गाइड, स्कूल के बच्चों एवं हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उदघोष के साथ तिरंगा जागरूकता पदयात्रा निकाली और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने आजादी के अमृत उत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बदरीनाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर बदरीनाथ धाम के भ्रमण पर निकली। मसूरी शहर में भी स्कूली छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।शहर के भगत सिंह चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 20 लाख घरों में तिरंगा वितरण का लक्ष्य रखा है।उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की सफाई पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाना है। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष महत्व रखता है।हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। शहरी विकास विभाग ने लगभग 5.5 लाख तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। विधायक खजान दास ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर निगम की ओर से एक लाख सत्तर हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे।
रुद्रप्रयाग ऊखीमठ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केदारनाथ में श्रद्धालुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। साथ ही यहां मानव शृृंखला भी बनाई गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व जनपद के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से आम जनमास को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरुक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments