Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसफाई कर्मियों की भी लगेगी अब बायोमेट्रिक हाजिरी

सफाई कर्मियों की भी लगेगी अब बायोमेट्रिक हाजिरी

हल्द्वानी। नगर निगम में कार्यरत संविदा, स्वच्छता समिति और स्थायी सफाई कर्मियों और चालकों की अब बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। नगर आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वार्ड में तैनात सफाई कर्मियों की हाजिरी पार्षदों के घर पर और चालकों की हाजिरी नगर निगम कार्यालय में लगेगी। इसके लिए 61 बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि वार्डों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सफाई कर्मी काम पर नहीं आते हैं। वे आठ घंटे पूरा काम भी नहीं करते हैं। ये शिकायत भी मिल रही थी कि कई सफाई कर्मियों ने अपनी जगह दूसरे व्यक्तियों को काम पर रखा है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अवर अभियंता (विद्युत) को आदेश दिए हैं। इसमें 60 वार्ड के पार्षदों के घर पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने और एक मशीन नगर निगम में लगाने के आदेश दिए हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि अब बायोमेट्रिक उपस्थिति के हिसाब से इन कर्मियों को मानदेय मिलेगा। काम नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। कर्मचारियों का डाटा उनके आधार कार्ड से मशीन में डाला जाएगा।
अब तक यह चल रहा था –
नगर निगम सूत्रों के अनुसार कई सफाई कर्मी वार्ड में जाते ही नहीं हैं। कई सफाई कर्मियों के बदले दूसरे सफाई कर्मी काम करते हैं। कई कर्मी एक ही पाली में काम करते हैं।
अब ये होगा –
-बायोमेट्रिक हाजिरी लगने के बाद सभी कर्मियों को वार्ड में काम करने आना पड़ेगा। बिना उपस्थिति के उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। आठ घंटे से कम काम करने पर उनका वेतन काट दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments