Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा का स्थापना दिवस: प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व संगठन महामंत्री ने फहराया...

भाजपा का स्थापना दिवस: प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व संगठन महामंत्री ने फहराया झंडा, सीएम धामी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

भाजपा का स्थापना दिवस आज बुधवार को मनाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। आज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुनेंगे।
जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म पार्टी कार्यकर्ता एक शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को उद्बोधन सुनेंगे। शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारी की है। जोकि कुछ ही देर में शहर में निकलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments