Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में मतगणना के लिए तैयारियों में जुटी भाजपा

उत्‍तराखंड में मतगणना के लिए तैयारियों में जुटी भाजपा

पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए जनता ने क्या निर्णय सुनाया है, इसे लेकर 10 मार्च को तस्वीर साफ हो जाएगी। इसे देखते हुए मतगणना के लिए राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने भी इस कड़ी में कसरत शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेंद्र भसीन के अनुसार मतगणना के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पार्टी का विधिक प्रकोष्ठ अध्ययन कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में भाजपा फिर से शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। डा भसीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत तय है और भाजपा प्रदेश में एक मजबूत सरकार देने जा रही है। इसे देखते हुए पार्टी ने मतगणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन व प्रत्याशियों की ओर से तैयारियां चल रही हैं। एक-दो दिन में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए गए प्रांतीय पदाधिकारियों के वापस लौटने पर प्रांतीय स्तर से भी विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवश्यक निर्देश किए जारी किए जाएंगे। डा भसीन ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस नेता अब सदमे में दिखाई दे रहे हैं। पहले कांग्रेस के अंदरूनी संकट के बीच अपनी पकड़ व अस्तित्व को बचाए रखने के लिए कांग्रेस के प्रांतीय नेताओं ने जो बयानबाजी की, वह उनके लिए ही मुसीबत सिद्ध हो रही है। कांग्रेस नेताओं को अपनी हार सामने दिखाई देने लगी है, इसीलिए वे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगली डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकास के मार्ग पर और तेजी से आगे बढ़ाएगी। इसके साथ ही देवभूमि से पूरे देश में भाजपा को लेकर फिर से सकारात्मक संदेश जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments