Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-दमाऊ और फूल-मालाओं के...

देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-दमाऊ और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही। स्वागत के दौरान ढोल-दमाऊ की थाप, फूल-मालाओं और नारों के बीच पूरा माहौल भाजपा के रंग में रंगा नजर आया।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी पारंपरिक उत्तराखंडी परिधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कई महिलाएं पीली साड़ी और पारंपरिक नथ पहनकर एयरपोर्ट पहुंचीं, जिन्होंने पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

एयरपोर्ट से लेकर देहरादून शहर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता फूल-मालाएं लेकर मौजूद रहे। जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में नारेबाजी की गई और उन्हें मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

भाजपा नेताओं के अनुसार, नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी इसे आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments