Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिकाय चुनाव: भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने किया कैंट विधानसभा में जनसंपर्क,...

निकाय चुनाव: भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने किया कैंट विधानसभा में जनसंपर्क, नमामि गंगे संघ ने भेंट कर दिया पूर्ण समर्थन 

देहरादून:  भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने सोमवार को कैंट विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। इससे पूर्व उनके निवास पर नमामि नर्मदा संघ (नमामि गंगे, नमामि यमुना) के पदाधिकारियों ने भेंट कर उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सौरव ने मेयर प्रत्याशी के रूप में सभी का अभिवादन करते  हुए कहा कि में सेवा करने के लिए आया हूं. और सेवक बनकर ही काम करूंगा।

देहरादून नगर निगम के चुनावों के चलते भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरव थपलियाल ने पटेल नगर शिव मंदिर में जल अभिषेक कर शिव की आराधना के साथ दिन की शुरुआत की। इसके बाद पटेल नगर पश्चिमी वार्ड 44 की प्रत्याशी सुश्री डोली के साथ मिलकर घर-घर जाकर उन्होंने जनता से वोट की अपील की। इस दौरान  सैकड़ो कार्यकर्ता उनके साथ रहे। सौरव ने रेस कोर्स  गुरुद्वारे में माथा टेक आशीर्वाद लिया। वहीं
गांधीग्राम वार्ड 45 में प्रत्याशी मीनाक्षी मौर्य के साथ भी वार्ड की जनता से संवाद कर वोट की अपील की।

सौरव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे मेयर का प्रत्याशी बनाया है, लेकिन मैं आपके बीच में आपका भाई, आपके बेटे के रूप में आया हूं, मैं आप सभी के परिवार का सदस्य हूं, और परिवार सदस्य के रूप में जनता की  सेवा करना चाहता हूं, मुझे विश्वास है कि आप  अपने भाई, अपने बेटे को अवश्य महापौर की कुर्सी तक पहुंचाएंगे ।

जनसंपर्क में भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, अमित कपूर, बबलू बंसल,,विजेंद्र थपलियाल, गोविंद मोहन, मोहित शर्मा, राकेश आर्य, आलोक शर्मा, सभी बूथ अध्यक्ष समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments