Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम के लिए हेली टिकटों की बुकिंग शुरू

केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकटों की बुकिंग शुरू

देहरादून: केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी हैं। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। आठ मई को यात्री 13 मई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। 

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर करें अप्लाई

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी।

यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments