Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 19 लड़के फरार, भागने वाले चार...

नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 19 लड़के फरार, भागने वाले चार पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

मुखानी क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर देर रात 19 लड़के फरार हो गए। इस दौरान भागने वाले लड़कों ने केंद्र के स्टोर कीपर से भी मारपीट की। भागने के बाद कुछ लड़के तो अपने घर पहुंच गए लेकिन कुछ अभी भी लापता हैं। केंद्र के स्टोर कीपर की तहरीर पर पुलिस ने लापता लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। कमालुवागांजा मार्ग स्थित साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में 39 लड़के रह रहे हैं। शनिवार की रात 19 लड़कों ने स्टोर में पहुंचकर स्टोर कीपर महेश से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वहां रखे गैस सिलेंडर से कमरे की खिड़की तोड़ी और वहां से फरार हो गए।
कुछ अभी भी लापता
नशा मुक्ति केंद्र संचालक दुष्यंत के मुताबिक उस समय सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मुखानी थाने को घटना की जानकारी दी और भागे हुए लड़कों के परिजनों से भी बातचीत की। दुष्यंत ने बताया कि कुछ लड़के रात में ही अपने घर पहुंच गए थे लेकिन कुछ अभी भी लापता हैं। भागने वाले 19 लड़कों में से 4 लड़के ऐसे हैं जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी लड़के बालिक हैं। कुछ परिजनों ने अपने बच्चों को दोबारा नशा मुक्ति केंद्र ले जाने की गुजारिश की है। एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया की लापता लड़कों की तलाश की जा रही है सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments