Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधबदायूं में ऑनर किलिंग का खुलासा: पिता ने 15 वर्षीय बेटी का...

बदायूं में ऑनर किलिंग का खुलासा: पिता ने 15 वर्षीय बेटी का गला रेतकर की हत्या, 10 दिन तक सरसों के खेत में छिपाया शव

बदायूं (उत्तर प्रदेश)।
बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी सोनम उर्फ सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि 15 वर्षीय सोनम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता इकरार ने ही की थी। आरोपी पिता ने हंसिया से बेटी का गला रेतकर उसकी हत्या की और शव को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में फेंक दिया। हैरानी की बात यह रही कि परिजनों ने करीब 10 दिन तक इस जघन्य वारदात को छिपाए रखा।

पुलिस के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लहरा-लाडपुर निवासी सोनम की हत्या 19 दिसंबर की रात को हुई थी। आरोपी पिता ने वारदात को अंजाम देने के बाद किसी को कोई जानकारी नहीं दी। न तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और न ही गांव में इस बारे में चर्चा होने दी गई।

29 दिसंबर को खेत में मिला था शव
29 दिसंबर की सुबह गांव के पास सरसों के खेत में एक किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक परिजनों पर और गहरा गया।

शुरुआती पूछताछ में मृतका के पिता इकरार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि 19 दिसंबर की रात सोनम घर में सो रही थी और बाद में किसी समय कहीं चली गई। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को शुरू से ही इस कहानी पर संदेह था, क्योंकि न तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और न ही किसी को सूचना दी गई थी।

पूछताछ में पिता ने कबूला जुर्म
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता इकरार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान इकरार ने बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि सोनम का एक युवक से प्रेम संबंध था और वह बार-बार उसके साथ घर से भाग जाती थी। इससे समाज में उसकी बदनामी हो रही थी, इसी गुस्से और तथाकथित इज्जत के नाम पर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव करीब 10 दिन तक खेत में पड़ा रहा, जिस दौरान जंगली जानवरों ने उसे नोच खाया।

आरोपी पिता जेल भेजा गया
बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments