Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिले में 15 स्थानों पर जले जंगल, अब तक 365 हेक्टेयर जंगल...

जिले में 15 स्थानों पर जले जंगल, अब तक 365 हेक्टेयर जंगल जला

अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर जंगलों में आग भड़की है। बृहस्पतिवार को जिले में 15 स्थानों पर जंगलों में आग की घटनाएं हुई। अब तक जंगलों में आग की 174 घटनाएं हो चुकी है। जिससे 365 हेक्टेयर जंगल जल कर राख हो चुका है।
बृहस्पतिवार को जिले में चौबटिया, चौरासी, सोमेश्वर समेत करीब 15 स्थानों पर जंगलों में आग लगी।
आग लगने से वन संपदा को काफी नकुसान पहुंचा है। कई स्थानों पर वन कर्मियों ने मौके पर जाकर आग बुआई। कई स्थानों पर आग काबू में नहीं आ पाई। जिले में अब तक आग की 174 घटनाएं हो चुकी है। जिसमें करीब 365 हेक्येयर जंगल जल चुका है। इधर सोमेश्वर के खौड़िया के जंगल में आग लगने से दो हेक्टेयर जंगल जल कर राख हो चुका है। जंगलों में आग की घटनाओं से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments