Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है, जिसे वह बार-बार वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर कोतवाली के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि उसकी मुलाकात अंकित निवासी लोहारवाला देहरादून से अगस्त 2022 में हुई थी। आरोप है कि शादी करने का वादा करके 13 सितंबर 2022 को उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का आश्वासन देता रहा। कुछ दिनों बाद शादी से मना कर दिया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने अपने घरवालों को भी यह बात बता दी। इसके बाद अंकित व उसके घरवालों ने युवती को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि उसने युवती से मारपीट भी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments