Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट बैठक फिर स्थगित,सीएम दिल्ली रवाना

कैबिनेट बैठक फिर स्थगित,सीएम दिल्ली रवाना

देहरादून। बुधवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक फिर से टल गई है।  बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 12 सितंबर को सीएम जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक तय की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने से बैठक को स्थगित कर दिया किया गया। बुधवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। सांबा बस स्टैंड में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के पक्ष में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल रहेंगे। इसी दिन शाम को वापस दिल्ली लौटेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments