Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखंडसमुद्री जहाज में बंधक युवकों के समर्थन में कैंडल मार्च

समुद्री जहाज में बंधक युवकों के समर्थन में कैंडल मार्च

अफ्रीकी देश गिनी में एक समुद्री जहाज में बंधक बनाए गए मर्चेंट नेवी के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्थन में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द उन लोगों को वहां से वापस लाए। देहरादून सीफेरर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दुष्यंत डोभाल ने बताया कि मर्चेंट नेवी में काम करने वाले दून के तमाम अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे में इस तरह की घटना उनके साथ भी हो सकती है। इसलिए सरकार को जल्द आगे आना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments