Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार और ट्रक की टक्कर, एक घंटे तक लगा जाम

कार और ट्रक की टक्कर, एक घंटे तक लगा जाम

अल्मोड़ा। नगर के धारानौला में हल्द्वानी हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई लेकिन दोनों चालकों में विवाद हो गया और दोनों ने अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया जिससे यहां करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इन सबके बीच सूचना के बाद पुलिस को 200 मीटर दूर पहुंचने में एक घंटे का समय लगा और यात्री परेशान रहे। बृहस्पतिवार देर शाम को धारानौला के पास ट्रक यूके 04 पीबी 8586 और विपरीत दिशा से आ रही कार यूके 01 ए 7119 की आपस में हल्की टक्कर हो गई। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान दोनों चालकों में विवाद हो गया और वे अपने वाहनों को सड़क से न हटाने पर अड़े रहे। ऐसे में यहां लंबा जाम लग गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस को चौकी से महज 200 मीटर दूर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। पुलिस के बीच बचाव व दोनों चालकों के आपसी समझौते के बाद विवाद सुलझा और दोनों चालकों ने अपने वाहनों को किनारे किया। तब जाकर जाम खुला और यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई। कार और ट्रक की टक्कर होने के बाद मौके पर जाम लग गया था। मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया गया। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। आपसी समझौते से मामला सुलझ गया है। – जीआर गोला, चौकी प्रभारी, धारानौला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments